UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही सभी आनलाइन स्रोतों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट लिंक लाइव हो जाएगा। राज्य के कम से कम 52 लाख से ज्यादा छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही सभी छात्र तुरंत अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल सहित सभी स्रोतों पर लॉगइन करेंगे। ऐसे में वेबसाइट क्रैश होने या एप के स्लो होने की पूरी आशंका है।
