UP Board Topper Marksheet: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के 52 लाख से अधिक छात्रों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शैक्षिक सत्र 2025-26 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित करेगा। साथ ही, इस साल के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर छात्रों के नामों की भी घोषणा की जाएगी। हर साल पूरे राज्य में अपनी कक्षा में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले छात्रों के नाम परीक्षा परिणाम के साथ घोषित किए जाते हैं और बाद में इन्हें सम्मानित भी किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यूपी बोर्ड के पास एक ऐसा टॉपर है, जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं छू पाया है।
जी हां, बोर्ड की इस ‘ऑल टाइम टॉपर’ ने पिछले 10 साल से लगातार पहले नंबर पर कब्जा जमा रखा है। देखते हैं, इस साल उनका रिकॉर्ड टूटता है या उनका दबदबा बरकरार रहता है। यूपी बोर्ड की ये टॉपर हैं रायबरेली की सौम्या पटेल। सौम्या ने 2016 में यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। रायबरेली के विद्याभोग पब्लिक इंटरकॉलेज की छात्रा रहीं सौम्या ने 10वीं कक्षा में 98.67% अंक हासिल कर सबको तब चौंकाया था। उन्होंने 10 साल पहले एक लकीर खींची थी, जिसे आज तक कोई पार करना तो दूर की बात है छू भी नहीं पाया है। आइए जानें उन्हें किस विषय में कितने नंबर मिले थे?
देखें सौम्या की मार्कशीट का वजन
सौम्या पटेल ने यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में 600 में से 592 अंक प्राप्त किए थे।
मूल रूप से सरांवा गांव के एक साधारण किसान की बेटी सौम्या के घर के पास अच्छा स्कूल नहीं था। इसलिए वो अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करती थीं। सौम्य यूपीएससी टॉपर आइएएस टीना डाबी से प्रेरित हैं और प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
2024 में प्राची निगम ने की थी कोशिश
साल 2024 में यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की छात्रा प्राची निगम ने सौम्या के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश जरूर की थी। उन्होंने 98.50% अंक हासिल किए थे, लेकिन ‘ऑल टाइम टॉपर’ के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाई थीं।
ऑनलाइन कैसे देखें अपना रिजल्ट