How to download UP board 10th 12th Marksheet: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की 10वीं, 12वीं की मार्कशीट ऐसे होगी डाउनलोड
How to download UP board 10th 12th Marksheet: यूपी बोर्ड के लाखों विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आज 23 अप्रैल 2026 को खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे
How to download UP board 10th 12th Marksheet: यदि कोई गलती मिले, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा परिणाम और मार्कशीट का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि 23 अप्रैल को दोपहर 4:00 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार बोर्ड ने स्पेशल मार्कशीट भी तैयार की है, जो कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। इस बार की मार्कशीट न केवल डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी, बल्कि हार्ड कॉपी में भी यह बेहद खास और सुरक्षित होगी।
पहले 2026 की मार्कशीट के 3 खास सुरक्षा फीचर्स जान लीजिए
बोर्ड सचिव के अनुसार इस बार छात्रों को मिलने वाली मार्कशीट पहले के मुकाबले अधिक टिकाऊ और आधुनिक है-
वाटरप्रूफ और टिकाऊ: यह मार्कशीट विशेष मटेरियल से बनी है जो पानी या किसी तरल पदार्थ से नहीं गलेगी। इसे आसानी से फाड़ा भी नहीं जा सकता, इसलिए अब छात्रों को इसे लेमिनेट कराने की जरूरत नहीं होगी।
एंटी-फोर्जरी: मार्कशीट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसके अंकों के साथ कोई छेड़छाड़ या ओवरराइटिंग करना संभव नहीं होगा।
सन रिफ्लेक्टिव लोगो: मार्कशीट के सत्यापन को आसान बनाने के लिए इसमें एक विशेष लोगो लगाया गया है, जो केवल धूप में दिखाई देगा और छाया में गायब हो जाएगा।
How To Download: मार्कशीट डाउनलोड करने के तरीके
नतीजे जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए आप इन दो तरीकों से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
तरीका 1: आधिकारिक वेबसाइट (upresults.nic.in / upmsp.edu.in)
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘High School (Class X) Result’ या ‘Intermediate (Class XII) Result’ के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
Submit बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी। इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।
तरीका 2: डिजीलॉकर (DigiLocker) - सबसे विश्वसनीय तरीका
डिजीलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in या इसके ऐप पर जाएं।
अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए लॉग इन करें।
Education सेक्शन में जाकर UPMSP या Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad सर्च करें।
अपनी क्लास (10वीं या 12वीं) और पासिंग ईयर (2026) चुनें।
अपना रोल नंबर डालकर Get Document पर क्लिक करें। आपकी डिजिटल मार्कशीट सेव हो जाएगी।
मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र निम्नलिखित विवरणों की बारीकी से जांच करें:
छात्र का नाम, जन्म तिथि और माता-पिता का नाम।
रोल नंबर, स्कूल का नाम और बोर्ड का नाम।
विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, पास/फेल स्टेटस और डिवीजन।
यदि कोई गलती मिले, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें। इस बार यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं मिलाकर 53,37,000 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच रिकॉर्ड 15 वर्किंग डे में कॉपी चेक करने का पूरा किया गया है. आपको बता दें कि आज रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर लोड अधिक हो सकता है, इसलिए डिजीलॉकर (DigiLocker) एक सुरक्षित और बेहतर विकल्प है। डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह मान्य होती है, लेकिन मूल मार्कशीट बाद में आपको अपने स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी।