JEE Main 2025 Exam City Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) 2025 सेशन 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षाएं 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से यह जान कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा।
