JEE Main 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अक्टूबर 2025 में जेईई मेन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगी। जो छात्र जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एनटीए के शेड्यूल के मुताबिक, जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सेशन 21 से 30 जनवरी 2026 तक और दूसरा सेशन 1 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। दो सेशन वाला ये फॉर्मेट छात्रों को अपने स्कोर सुधारने और बेहतर प्रदर्शन करने का एक और मौका प्रदान करता है।
कैसे कर पाएंगे इसमें आवेदन
जेईई मेन 2026 के जनवरी सेशन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “JEE Main जनवरी सेशन रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
स्टेप 4: ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 5: भविष्य की जरुरत के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
एनटीए के मुताबिक, जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी। उम्मीदवार उसी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सेशन 2 के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एनटीए पूरे देश में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा और भागीदारी का मौका देना है।
आधार कार्ड: सुनिश्चित करें कि इसमें सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10 के सर्टिफिकेट के अनुसार), लेटेस्ट फोटो, पता और पिता का नाम दर्ज हो।
यूडीआईडी कार्ड: यूडीआईडी (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) कार्ड वैध, अपडेटेड होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर रिन्यू भी करवा लें।
कैटेगरी सर्टिफिकेट: ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी या ओबीसी श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उनके कैटेगरी सर्टिफिकेट वैध और अपडेटेड हों।