JEE Main 2026 Session 2: जॉइंट ऐंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2026 के सेशन 2 के लिए पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद डेट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 तक होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 फरवरी, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने वाले कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन विंडो की घोषणा की गई है। इसमें छात्रों को परीक्षा से पहले अपने जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म में गलतियों को ठीक करने का मौका दिया गया है।
