GATE 2026 answer key: गेट की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई, जानें कैसे कर सकते हैं चेक?

GATE 2026 answer key: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट परीक्षा की आंसर की और मास्टर क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से अपनी पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें डाउनलोड करने का तरीका

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
GATE की परीक्षा 7 से 15 फरवरी के बीच देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

GATE 2026 answer key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) द्वारा आयोजित ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट (GATE) की परीक्षा 7 से 15 फरवरी के बीच देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। ये परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार इसकी आंसर की और मास्टर क्वेश्चन पेपर जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब आईआईटी गुवाहाटी ने इनका इंतजार खत्म करते हुए आंसर की के साथ ही मास्टर क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिया है।

ये दोनों ही चीजें आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक गेट वेबसाइट पर जरी किया गया है। जो कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे GOAPS ऑफिशियल पोर्टल से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के साथ, मास्टर क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट रिस्पॉन्स URL भी जारी कर दिया गया है। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, रिजल्ट 19 मार्च, 2026 तक घोषित किए जाएंगे।

आईआईटी गुवाहाटी ने GOAPS पोर्टल पर गेट 2026 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का डाउनलोड लिंक एक्टिवेट कर दिया है। कैंडिडेट गेट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिया गया डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

गेट 2026 रिस्पॉन्स आंसर शीट डाउनलोड करने के स्टेप्स

परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार गेट रिस्पॉन्स शीट आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिया गया प्रोसेस देख सकते हैं।


  • GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • फिर, एप्लीकेशन फॉर्म पोर्टल पर क्लिक करें।
  • एनरोलमेंट ID और पासवर्ड डालें।
  • रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड करें।
  • सेव करें और संभावित स्कोर कैलकुलेट करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE), एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज में अंडरग्रेजुएट-लेवल के विषयों के बारे में उम्मीदवारों की समझ का आकलन करती है।

तय तिथियों में दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

प्रोविजनल आंसर की एवं मास्टर प्रश्न पत्र जारी होने के बाद छात्र उससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर में किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जायेगा तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।

कब हुई थी गेट की परीक्षा?

गेट 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 7, 8, 14 और 15 फरवरी को 30 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। मार्किंग सिस्टम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 व 2 अंक दिया जाएगा। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में ⅓ व ¼ नेगेटिव मार्किंग है। एनएटी प्रश्नों में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

3 साल तक मान्य रहता है गेट का स्कोर

गेट स्कोर 3 साल तक मान्य होता है। गेट प्रवेश परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और अन्य संस्थानों में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में भर्ती के लिए भी किया जा सकता है।

CBSE Board Exam 2026: 10वीं के मैथ्स पेपर के लिए सीबीएसई के खिलाफ पीआईएल फाइल करने की तैयारी कर रहे यू-टयूबर प्रशांत किराड, जानें कौन हैं प्रशांत?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।