JEE Main 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन के पहले सत्र की परीक्षा जनवरी में हुई थी और इसके नतीजे जारी हो चुके हैं। अब जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी। दोनों सत्र की परीक्षा में प्राप्त पर्सेंटाइल के आधार पर 12वीं कर चुके छात्रों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज और कोर्स में प्रवेशल पाने का मौका मिलता है। जेईई मेन सेशन 2 की अप्रैल में होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की आज लास्ट डेट है। इस परीक्षा में बैठने वाले की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है।
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा और एडमिट कार्ड
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। छात्र इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहें।
इस परीक्षा के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं पास की है या 2026 में परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा, जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है।
जनवरी सेशन में आवेदन करने वाले क्या करें?
जिन छात्रों ने जनवरी सेशन के लिए पहले ही आवेदन किया था और अब अप्रैल सेशन में भी परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें अपने पुराने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इसके बाद उन्हें निम्न जानकारी भरनी होगी
छात्र नहीं भर सकते एक से ज्यादा फॉर्म
एनटीए ने साफ किया है कि कोई भी उम्मीदवार एक से ज्यादा आवेदन फॉर्म नहीं भर सकता। अगर कोई छात्र ऐसा करता है, तो उसका एक आवेदन नंबर ‘अनुचित साधन’ (UFM) के तहत माना जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दो दिन के लिए खुलेगी करेक्शन विंडो
आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 27 फरवरी से 28 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इस अवधि के बाद किसी भी परिस्थिति में सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार समय रहते जरूरी बदलाव कर लें।