JEE Main Result 2026: बी.आर्क और बी.प्लानिंग के पेपर का भी रिजल्ट जारी, 4 छात्रों को मिला परफेक्ट 100 परसेंटाइल स्कोर
JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 की परीक्षा देने वाले छात्रों के बी.आर्क और बी.प्लानिंग का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल पेपर 2 देने वाले 4 छात्रों ने परीक्षा में परफेक्ट 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है
जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा 7 अप्रैल को 13 भाषाओं में कुल 584 केंद्रों पर आयोजित की गई।
JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पेपर 2A बी. आर्क और पेपर 2B बी. प्लानिंग के लिए जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा 7 अप्रैल को 13 भाषाओं में कुल 584 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
इन दोनों पेपर में केरल से मीरा कृष्णा आरएस और सूर्यथेजस एस ने पेपर 2ए (बी.आर्क.) में 100% अंक प्राप्त किए हैं, जबकि केरल से गौरी शंकर वी और उत्तर प्रदेश के सार्थक अग्रवाल ने पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) में 100% अंक प्राप्त किए हैं।
एनटीए ने जेईई (मेन) 2026 के लिए लिंग और श्रेणीवार परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए कुल 1,00,913 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 51,601 पुरुष और 49,312 महिलाएं शामिल थीं। पंजीकृत उम्मीदवारों में से 71,423 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 35,531 पुरुष और 35,892 महिलाएं थीं।
38,914 उम्मीदवारों ने दी पेपर 2 की परीक्षा
एनटीए ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 (पेपर 2) के लिए भागीदारी के आंकड़े जारी किए हैं। बी.आर्क श्रेणी में, 51,729 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 38,914 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। बी.प्लानिंग में, 22,051 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जबकि वास्तव में 15,654 छात्रों ने परीक्षा दी।
पेपर 2ए के टॉप-10
पेपर 2A (B. Arch.) में सबसे अधिक स्कोर हासिल करने वाले टॉप-10 अभ्यर्थी