Get App

JEE Main Result 2026: क्या जल्दी आने वाला है जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट? यहां जानिए एनटीए के कौन सी तारीख की है तय

JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। एनटीए ने आंसर की पर आपत्ति विंडो बंद कर दी है। इसके बाद से माना जाता है कि जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकता है। आइए जानें एनटीए की क्या है तैयारी और कब आएगा रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 6:16 PM
JEE Main Result 2026: क्या जल्दी आने वाला है जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट? यहां जानिए एनटीए के कौन सी तारीख की है तय
एनटीए ने संशोधित अस्थायी आंसर-की के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी है।

JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 की अप्रैल में हुई परीक्षा देने वाले उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मीडिया में आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब से कुछ ही देर में जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मुख्य (Main) सेशन 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करने वाला है। एनटीए ने संशोधित अस्थायी आंसर-की के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी है। अब विषय विशेषज्ञ प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करेंगे। इसके बाद जेईई मेन रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट जारी किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है, कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रामक खबरों से बचें और आधिकारिक स्रोत पर नजर रखें।

एनटीए ने रिजल्ट के लिए तय की 20 अप्रैल की तारीख

एनटीए ने 20 अप्रैल को आधिकारिक तारीख तय की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन 2 के रिजल्ट के टाइम की घोषणा अभी नहीं की हुई है। पिछले सालों के ट्रेंड पर नजर डालें तो जेईई मेन अप्रैल सेशन का रिजल्ट परीक्षा के 12 से 13 दिन बाद आता है।

अंकों का केलकुलेशन मार्किंग स्कीम के आधार पर

जेईई मेन 2026 सेशन 2 में अंकों का केलकुलेशन मार्किंग स्कीम के अनुसार किया जाएगा। सभी सही जवाब के लिए परीक्षार्थियों को +4 अंक और हर गलत उत्तर के लिए -1 अंक दिए जाएंगे। जिन प्रश्नों को हल नहीं किया गया है, उनके लिए कोई अंक नहीं कटेगा।

आईआईटी जानें में मददगार होंगी ये बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें