NEET UG 2026 scribe portal: PwBD उम्मीदवार खुद चुनें अपना स्क्राइब एनटीए ने दिया मौका, जानें परीक्षा को लेकर क्या निर्देश जारी हुए

NEET UG 2026 scribe portal: नीट यूजी परीक्षा आयोजित करने वाली एनटीए ने पीडब्लूबीडी उम्मीदवारों को अपना स्क्राइब खुद चुनने की आजादी देते हुए पोर्टल खोल दिया है। इसके साथ ही एजेंसी ने 3 मई को होने वाली परीक्षा के लिए सख्त निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आइए जानें क्या हैं ये

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
एनटीए, 3 मई, 2026 को पेन-एंड-पेपर मोड में नीट यूजी 2026 परीक्षा आयोजित कर रहा है।

NEET UG 2026 scribe portal: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 में शामिल होने वाले पर्सन्स विद बेंचमार्क डिसेबिलिटीज (PwBD) उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एजेंसी ने ऐसे उम्मीदवारों को अपना स्क्राइब (लेखक/सहायक) खुद चुनने की आजादी देते हुए उनकी डिटेल्स जमा करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। एनटीए ने इसके लिए आधिकारिक नोटिस 16 अप्रैल, 2026 को जारी किया। इसके अनुसार, उपयुक्त उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए अपने स्क्राइब की डिटेल्स भर सकते हैं। यह सुविधा 21 अप्रैल, 2026 को रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। एनटीए, 3 मई, 2026 को पेन-एंड-पेपर मोड में नीट यूजी 2026 परीक्षा आयोजित कर रहा है।

खुद स्क्राइब की जानकारी कैसे जमा करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • कैंडिडेट होमपेज पर ‘Register Scribe Details’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्राइब ऑप्शन चुनें और जरूरी डिटेल्स डालें।
  • जानकारी ध्यान से सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद, डिटेल्स व्यू एप्लीकेशन फॉर्म सेक्शन और कन्फर्मेशन पेज पर दिखाई देंगी।
  • एजेंसी ने साफ किया है कि ‘Register Scribe Details’ बटन सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को दिखेगा जिन्होंने खुद के स्क्राइब का विकल्प चुना है और एग्जाम सिटी बताते समय जानकारी देना चाहते हैं।

परीक्षा के लिए एनटीए ने जारी की सख्त गाइडलाइन्स

एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को किसी भी तरह की गड़बड़ी और नकल मुक्त बनाने के लिए इस बार कई हाईटेक इंतजाम किए हैं।


'तीसरी आंख' : इस बार परीक्षा केंद्रों पर सामान्य सीसीटीवी नहीं, बल्कि AI-इनेबल्ड कैमरे लगे होंगे। ये कैमरे छात्र के चेहरे के हाव-भाव और संदिग्ध हरकतों को पहचानकर कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। बार-बार पीछे मुड़ना, इशारे करने वाले एआई की नजर से बच नहीं पाएंगे।

डिजिटल फ्रिस्किंग से रोकेंगे सॉल्वर गैंग : परीक्षार्थियों की एंट्री गेट पर 'डिजिटल फ्रिस्किंग' होगी। छात्रों का रियल-टाइम बायोमेट्रिक डेटा उनके आधार कार्ड से मिलाया जाएगा ताकि 'सॉल्वर गैंग' या किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले फर्जी छात्रों को गेट पर ही रोका जा सके।

5G नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर्स : हाई-टेक ब्लूटूथ डिवाइस और माइक्रो-चिप्स के जरिए होने वाली नकल को रोकने के लिए एनटा (NTA) ने परीक्षा केंद्रों पर हाई-फ्रीक्वेंसी जैमर्स लगाए हैं।

'हाफ स्लीव्स' बनेंगे रक्षक : इस बार ड्रेस कोड और भी सख्त है। लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए सिर्फ 'हाफ स्लीव्स' यानी आधी बाजू के कपड़े ही मान्य हैं।

जूते नहीं चप्पल पर करें भरोसा : जूते पहनकर आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र के बाहर ही उन्हें उतारना होगा। नियम के मुताबिक, सिर्फ पतले तलवे वाली चप्पलें या कम हील वाले सैंडल ही पहने जा सकते हैं।

CBSE 10th compartment & phase 2 exams 2026: 10वीं कक्षा छात्रों के लिए दूसरे बोर्ड और कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए क्या हैं नियम? यहां जानें जरूरी अपडेट और डेटशीट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।