CBSE 10th compartment & phase 2 exams 2026: 10वीं कक्षा छात्रों के लिए दूसरे बोर्ड और कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए क्या हैं नियम? यहां जानें जरूरी अपडेट और डेटशीट

CBSE 10th compartment & phase 2 exams 2026: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। इन छात्रों के सामने और कंपार्टमेंट और दूसरी बोर्ड परीक्षा का विकल्प है। आइए जानें कंपार्टमेंट और दूसरी बोर्ड परीक्षा के क्या नियम हैं, जरूरी तारीखें और ताजा अपडेट क्या है

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की फेज 2 बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल और खास निर्देश जारी कर दिए हैं।

CBSE 10th compartment & phase 2 exams 2026: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। रिजल्ट से जहां काफी छात्र खुश हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो अपने प्रदर्शन से खास उत्साहित नहीं हैं। इन छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड प्रदर्शन सुधारने का मौका देता है। यहां तक कि एक या दो विषय में फेल छात्र भी इन विकल्प की मदद से अपना साल बचाने के साथ-साथ ओवरऑल पर्सेंटेज भी सुधार सकते हैं। छात्रों के पास री-इवैलुएशन या रीचेकिंग के अलावा कंपार्टमेंट और दूसरे बोर्ड एग्जाम का विकल्प है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10 वीं कक्षा के छात्रों के लिए फेज 2 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए शेड्यूल और खास निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इसमें कम्पार्टमेंट के मामलों को भी शामिल किया है। दूसरे चरण की परीक्षा 15 मई से 1 जून, 2026 के बीच होगी। इससे छात्रों को अपने स्कोर सुधारने का एक वाजिब मौका मिलेगा। यह उन छात्रों के लिए खास तौर पर जरूरी है जो कुछ खास विषयों में अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहते हैं या एक-दो विषय में कंपार्टमेंट क्लियर करना चाहते हैं। बोर्ड ने छात्रों की सूची (LOC) जमा करने के निर्देशों के साथ आधिकारिक डेटशीट पहले ही जारी कर दी है।

सीबीएसई 10वीं फेज 2 डेटशीट 2026

15 मई, 2026: मैथेमेटिक्स (स्टैंडर्ड/बेसिक)

19 मई, 2026: साइंस

22 मई, 2026: सोशल साइंस


लैंग्वेज पेपर: 26 मई और 30 मई को शेड्यूल

बाकी तारीखें कंपार्टमेंट सब्जेक्ट के लिए रिजर्व हैं

फेज 2 के रिजल्ट जून या जुलाई 2026 में घोषित होने की उम्मीद है।

एलओसी और फीस जमा करने का कार्यक्रम

सीबीएसई बोर्ड ने फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए तीन चरण तय किए हैं। स्कूल इन तारीखों के अंदर ही छात्रों का सही डेटा पोर्टल पर अपडेट करेंगे। एलओसी जमा होने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा। देरी से बचने के लिए टाइमलाइन का ध्यान रखें:

पहला और दूसरा चरण: 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक (बिना लेट फीस के)

तीसरा चरण (लेट फीस के साथ): 21 और 22 अप्रैल 2026

सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा कौन दे सकता है?

जिन छात्रों को मुख्य परीक्षा के बाद कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।

सत्र 2024-25 के वे छात्र जो ‘तीसरे अवसर’ (3rd Chance) वाली कंपार्टमेंट श्रेणी में आते हैं, वे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जो छात्र मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें भी मौका दिया गया है।

छात्र अधिकतम 3 विषयों में ही परीक्षा देकर अपना प्रदर्शन सुधार (Improvement) सकते हैं।

रिजल्ट के बाद ये बदलाव संभव

जो छात्र पहले अपना नाम नहीं दे पाए थे, वे अब आवेदन कर सकते हैं।

पहले से पंजीकृत छात्र फीस पेमेंट पूरा कर सकते हैं।

जो छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते, वे अपना नाम वापस ले सकते हैं।

विषय में बदलाव 

मैथमेटिक्स में बदलाव की इजाजत है, किसी दूसरे सब्जेक्ट में नहीं

  • मैथमेटिक्स (स्टैंडर्ड) से मैथमेटिक्स (बेसिक) में बदल सकते हैं
  • मैथमेटिक्स (बेसिक) से मैथमेटिक्स (स्टैंडर्ड) में बदल सकते हैं

सीबीएसई 10वीं दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

सीबीएसई के रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए यह प्रक्रिया उनके स्कूल के माध्यम से पूरी की जाएगी। स्कूलों को ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल पर डेटा अपलोड करना होगा। वहीं, प्राइवेट उम्मीदवारों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

UP Board Result 2026 Date: कब खत्म होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार? यहां जानें रिजल्ट पर ताजा अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।