UP Board Result 2026 Date: कब खत्म होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार? यहां जानें रिजल्ट पर ताजा अपडेट

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र रिजल्ट के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। रिजल्ट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित हुई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि छात्रों का इंतजार आगामी हफ्ते में खत्म हो सकता है। आइए जानें रिजल्ट पर क्या है ताजा अपडेट

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 मार्च 2026 को खत्म हुई थी।

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के मन में अब यही सवाल बार-बार उठ रहा है, ‘रिजल्ट कब आएगा’? देश के कई राज्यों के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। लेकिन देश के चौथे सबसे बड़े राज्य की छात्र अब भी टकटकी लगाए अपने रिजल्ट जारी होने की राह देख रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया था कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अप्रैल के अंत तक रिजल्ट घोषित कर देगा। मगर, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 मार्च 2026 को खत्म हुई थी। इसके बाद 18 मार्च 2026 से लेकर 04 अप्रैल 2026 तक कॉपियों का मूल्यांकन चला है। ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल छात्रों के माक्स पोर्टल पर अपलोड करने और लोड टेस्टिंग का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। समझा जा रहा है कि इसके पूरा होते ही यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए रिजल्ट जारी कर देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है।

अप्रैल के आखिरी 10 दिनों में मिलेगी खुशखबरी

बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, लेकिन ताजा अपडेट को देखते हुए अप्रैल के आखिरी 10 दिनों में रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसलिए छात्रों को 19 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच के समय पर नजर रखनी चाहिए। यूपीएमएसपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा के साथ दोनों के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा।

पास होने के लिए जरूरी होंगे इतने नंबर

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा पास करने के लिए, स्टूडेंट्स को कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। हालांकि, जो स्टूडेंट्स फेल हो जाते हैं, उन्हें घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि बोर्ड एक और मौका देता है।


फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में एक या दो विषय में फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है जो पास नहीं होते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • “UP Board Class 10 Result 2026” या “UP Board Class 12 Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी फील्ड में अपना रोल नंबर डालें।
  • स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 DigiLocker पर देखें

  • DigiLocker ऐप खोलें या इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • “एजुकेशन” या “रिजल्ट्स” सेक्शन में जाएं।
  • UP बोर्ड चुनें और अपनी डिजिटल मार्कशीट एक्सेस करें।

CBSE Class 10 Results 2026: कैंसर भी नहीं रोक पाया आरव की उड़ान, 10वीं में 96.6% नंबर से बीमारी को सिखाया सबक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।