JEE Main Results 2025 Date: जॉइंट एंट्रेंस इंजीनियरिंग (JEE Main 2025) अप्रैल सेशन का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर JEE Main स्कोरकार्ड 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध आसंर की के माध्यम से JEE Main 2025 परीक्षा के मार्क जान सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 का दूसरा सेशन 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित किया था। जबकि सेशन 1 की परीक्षा 22 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी। परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए गए थे। NTA द्वारा अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक दूसरे सेशन की परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, एजेंसी द्वारा अभी तक सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।सेशन 2 के परिणामों के साथ NTA दोनों सत्रों के टॉपर्स की लिस्ट की घोषणा करेगा।
JEE Main आंसर की की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद JEE Main आंसर की PDF लिंक पर क्लिक करें। फिर आपको JEE Main आंसर की 2025 PDF डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब आप जेईई मेन आंसर की 2025 पीडीएफ को सेव कर उसका एक प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
जेईई मेन 2025 का रिजल्ट कब आएगा?
जेईई मेन अप्रैल सेशन का रिजल्ट 2025 17 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना है। जो उम्मीदवार जेईई मेन अप्रैल सत्र परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
JEE (Main) 2025 मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था। B.E./B.Tech. (पेपर 1) के लिए पूरी परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। B.Arch. (पेपर 2A) के लिए गणित के एग्जाम भी CBT मोड में हुए थे। जबकि ड्राइंग टेस्ट पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में था। इसी तरह B.Planning (पेपर 2B) के लिए CBT मोड में थे।
परीक्षा कट-ऑफ जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन और IITs, NITs, IIEST, IIITs और अन्य GFTIs जैसे संस्थानों में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी निर्धारित करेगी। जेईई मेन कटऑफ में दो कैटेगरी शामिल हैं। पहला एनटीए द्वारा जारी क्वालीफाइंग कटऑफ और दूसरे भाग लेने वाले संस्थानों की ओर से संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) द्वारा जारी प्रवेश कटऑफ शामिल है।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर दिख रहे 'JEE Main 2025 session 2 result' लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। फिर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।