JEE Mains Result 2025: जेईई मेन्स सेशन-2 का फाइनल आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, कल आएगा रिजल्ट

JEE Main Session 2 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। NTA ने आंसर की जारी होने से पहले शुक्रवार (18 अप्रैल) को बताया कि पेपर 1 (BE/BTech) के लिए जेईई मेन 2025 सेशन 2 के रिजल्ट 19 अप्रैल यानी शानिवार को जारी किए जाएंगे

अपडेटेड Apr 18, 2025 पर 5:33 PM
Story continues below Advertisement
JEE Main 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं

JEE Mains Result 2025 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो लोग 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर अपडेट की गई आंसर की देख सकते हैं। इसके अलावा खबर में नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

NTA ने गुरुवार (17 अप्रैल) शाम को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की जारी की थी। लेकिन कुछ घंटे बाद इसे हटा लिया गया। प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 13 अप्रैल तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। दूसरे सेशन के लिए 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। Jदेश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE-मेन्स (BE/BTech) सेशन 2 का रिजल्ट 19 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।

लाखों छात्र बेसब्री से, रिजल्ट, स्कोरकार्ड और JEE एडवांस्ड एलिजिबिलिटी के लिए कट-ऑफ का इंतजार कर रहे हैं। सेशन 2 के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसके नतीजे NIT, IIIT में एडमिशन और JEE एडवांस्ड के माध्यम से प्रतिष्ठित IIT के लिए एलिजिबिलिटी निर्धारित करेंगे। NTA शनिवार को दोनों सत्रों के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) लिस्ट भी जारी करेगा।


जेईई मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in लिंक पर अपने रिजल्ट का स्टेटस चेक कर सकेंगे। NTA ने जेईई मेन्स का अप्रैल सेशन एग्जाम 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किया था। NTA अब शनिवार (19 अप्रैल) को कट-ऑफ की घोषणा करेगा। जेईई मेन सेशन 2 का परिणाम जेईई एडवांस्ड, अखिल भारतीय रैंक धारकों और राज्यवार टॉपर्स घोषित किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें

- फाइनल आंसर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

- अब 'JEE - 2025 Session 2 Final Answer Key' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने फाइनल आंसर की PDF फाइल के रूप में खुल जाएगी।

- अब इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।

Click here to download JEE Main 2025 Answer Key

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।