JEE Main Session 2 Result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जाना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी पिछली घोषणा में जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी करने के लिए 20 अप्रैल, 2026 की तारीख तय की थी। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच परीक्षा देने वाले लगभग 11 लाख स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
