UK Board Result 2026: आज-कल में जारी होंगे यूके बोर्ड के रिजल्ट? जानें कहां और कैसे देख सकेंगे छात्र

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों का परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है। 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुईं दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां बताए जा रहे तरीके से भी चेक किया जा सकता है

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 1:10 PM
Story continues below Advertisement
यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम अप्रैल में ही घोषित कर सकता है।

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कुछ ही दिनों में शैक्षिक सत्र 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घोषणा अप्रैल के महीने में ही की जा सकती है। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in, और DigiLocker results.digilocker.gov.in पर अपने स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुई थीं। इस परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम मार्क्स 30% लाने जरूरी हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो वो बताई गई तारीख के अंदर री-चेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा। ऑनलाइन स्कोरकार्ड में विषयों के हिसाब से नंबरों के साथ स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, रोल कोड और माता-पिता के नाम जैसी जरूरी डिटेल्स होती हैं। रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को ध्यान से यह सभी डीटेल चेक करनी है। कोई भी विसंगति होने पर इसकी सूचना अपने स्कूल को जरूरी दें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल हैं। रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल ओरिजिनल मार्कशीट जारी करेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: तरीके और स्टेप

आधिकारिक वेबसाइट


  • आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in/ पर जाएं।
  • "क्लास 12 (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2026" या "क्लास 12 (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2026" पर क्लिक करें।
  • अपना 9-डिजिट का रोल कोड डालें।
  • अपना रोल नंबर डालें।
  • CAPTCHA भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट में विषय के हिसाब से मार्क्स, टोटल मार्क्स, डिवीजन और पास/फेल स्टेटस दिखेगा।
  • भविष्य के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट जरूर लें।

DigiLocker पर स्कोरकार्ड कैसे चेक करें

  • DigiLocker वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं, या DigiLocker ऐप खोलें।
  • क्लास 10 या क्लास 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें, फिर सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

SMS से रिजल्ट देखें

मैसेज बॉक्स में टाइप करें : UK12 रोल नंबर रोल कोड

इसे 56263 पर भेजें

छात्रों को मिलेगा रीवैल्यूएशन, री-चेकिंग और वेरिफिकेशन का मौका

जो छात्र अपने नंबरों से खुश नहीं हैं, वे बताई गई तारीख के अंदर री-चेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत छात्र सिर्फ थ्योरी पेपर की री-चेकिंग या री-वैलुएशन करा सकते हैं। प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स को चुनौती नहीं दी जा सकती है।

UP Board Result 2026: आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, टॉप करने वाले छात्रों के लिए खुलेगा खजाने का दरवाजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।