JEE Main Session 2 Answer Key: जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा दे चुके सभी उम्मीदवरों के लिए प्रमुख अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 5 अप्रैल को हुए जेईई मेन 2026 सेशन 2 के केमिस्ट्री पेपर के बारे में एक स्पष्टिकरण जारी किया है। इससे पहले, छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर पेपर में संभावित गड़बड़ियों की ओर इशारा किया था। जवाब में, एनटीए ने कहा था कि इन चिंताओं पर ध्यान दिया जा रहा है और उनका रिव्यू किया जा रहा है और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने और भुगतान करने से पहले अपडेट का इंतजार करने की सलाह दी थी।
पहले के बयान में कहा गया था, "जेईई केमिस्ट्री पेपर (5 अप्रैल, S2) में गड़बड़ियों की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर देखी गई हैं और इनका सत्यापन किया जा रहा है। एनटीए की वजह से हुई परेशानी के लिए खेद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जब तक कोई आधिकारिक स्पष्टिकरण जारी नहीं हो जाता, तब तक वे आंसर की पर आपत्ति से जुड़ा कोई भुगतान न करें।"
एजेंसी ने अपन बयान में कहा, "एनटीए ने जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की की समीक्षा की है, और अब ये jeemain.nta.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध है। इसमें केमिस्ट्री 5 अप्रैल S2 भी शामिल है। छात्र इसे चेक कर सकते हैं और जरूरी होने पर आपत्ति व्यवस्था प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे प्रकरण में हुई परेशानी के लिए खेद है।"
आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
13 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा देने वाले किसी उम्मीदवार को पेपर में आए सवाल या रिस्पोंस से संबंधित कोई आपत्ति है तो वह ऑनलाइन ऑब्जेक्शन उठा सकता है। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की पर अपनी आपत्तियां 13 अप्रैल को रात 11:50 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। इस समय के बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जो उम्मीदवार आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न ₹200 का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाना है।