JEECUP Answer Key 2025: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। पिछले काफी समय से उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। आंसर की जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं। JEECUP 2025 की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अगर उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हर आपत्ति के लिए ₹100 का शुल्क निर्धारित किया गया है।
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं
स्टेप 1: आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर स्क्रॉल करें और JEECUP 2025 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो खुलेगा।
स्टेप 4: यहां अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 5: इसके बाद आपका आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
स्टेप 6: इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
अगर किसी उम्मीदवार को JEECUP 2025 की प्रोविजनल आंसर-की में कोई गलती लगती है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए एक निर्धारित समयसीमा तय की जाएंगी, जिसमें आप ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। सभी आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके बाद JEECUP 2025 के रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
JEECUP 2025 परीक्षा का आयोजन 13 जून से शुरू हुआ था। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए कराई जाती है। राज्य के लगभग 1400 सरकारी, सहायता प्राप्त और पीपीपी मोड से संचालित पॉलिटेक्निक कॉलेजों की कुल 2.28 लाख सीटों पर इस परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाता है।