Get App

JEECUP Polytechnic Result 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, jeecup.admissions.nic.in से ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

JEECUP Polytechnic Result 2025 OUT: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने बुधवार (25 जून, 2025) को यूपी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UPJEE) पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी। जिन उम्मीदवारों ने पॉलिटेक्निक और पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी कोर्स के लिए परीक्षाएं दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 4:40 PM
JEECUP Polytechnic Result 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, jeecup.admissions.nic.in से ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
JEECUP Polytechnic Result 2025 OUT: इस साल JEECUP में कुल 4,25,993 युवाओं ने अप्लाई किया था

JEECUP Polytechnic Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम (JEECUP 2025) का रिजल्ट जारी हो चुका है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने बुधवार (25 जून, 2025) को यूपी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UPJEE) पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 की घोषणा की। जिन उम्मीदवारों ने पॉलिटेक्निक और पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी कोर्स के लिए परीक्षाएं दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

जो छात्र पास होंगे, उन्हें काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। काउंसलिंग के सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पॉलिटेक्निक और पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी कोर्स के लिए एडमिशन मिलेगा।

जो छात्र पास होंगे, उन्हें एडमिशन प्रोसेस में भाग लेने के लिए आगामी JEECUP 2025 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच करते रहना चाहिए। इसकी तारीख और अन्य डिटेल्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर jeecup.admissions.nic.in उपलब्ध होंगे।

इस साल JEECUP में कुल 4,25,993 युवाओं ने अप्लाई किया था। इनमें से 3,31,193 छात्रों ने एग्जाम में हिस्सा लिया। एग्जाम के नतीजों के अनुसार, 3,31,174 छात्र काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। यानी करीब-करीब हर एग्जाम देने वाला छात्र अब एडमिशन प्रोसेस में शामिल हो सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें