Get App

JKBOSE Class 12th Merit List 2026:टॉप 3 पोजीशन पाने में सफल रहे 29 छात्र, सरकारी स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

JKBOSE Class 12th Merit List 2026: जम्मू कश्मीर बोर्ड के विंटर सेशन के 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। 12वीं कक्षा में 29 छात्र टॉप 3 स्थान पाने में सफल रहे हैं। इनमें से सरकार स्कूलों के छात्रों की भी अच्छी हिस्सेदारी है। आइए जानें कैसे रहे जेके बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 7:40 PM
JKBOSE Class 12th Merit List 2026:टॉप 3 पोजीशन पाने में सफल रहे 29 छात्र, सरकारी स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
होम साइंस स्ट्रीम में, सभी टॉप तीन पोजीशन सरकारी स्कूलों के छात्रों ने अपने नाम कीं।

JKBOSE Class 12th Merit List 2026: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने बुधवार, 14 जनवरी 2026 को विंटर सेशन के 12वीं कक्षा के परीक्षा नतीजे घोषित कर दिए। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर दोपहर दो बजे 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। सरकारी और निजी हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 29 छात्रों ने सभी स्ट्रीम में टॉप तीन स्थान हासिल किया है। खास बात ये है कि इस बाद सरकारी स्कूलों के छात्र भी टॉप 3 में अपना नाम दर्ल कराने में सफल रहे हैं।

साइंस स्ट्रीम में 13 छात्रों ने टॉप तीन पोजीशन हासिल की। इनमें सरकारी स्कूलों के सात छात्र भी शामिल हैं। इसी तरह, कॉमर्स स्ट्रीम में, छह छात्रों ने टॉप पोजीशन पर कब्जा किया, जिसमें तीन सरकारी स्कूलों के छात्र हैं। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में, सात छात्रों टॉप तीन पोजीशन हासिल की और इनमें से चार छात्र सरकारी स्कूलों के हैं। इतना ही नहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में पहली पोजीशन गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, मट्टन के एक छात्र ने हासिल की।

होम साइंस स्ट्रीम में, सभी टॉप तीन पोजीशन सरकारी स्कूलों के छात्रों ने अपने नाम कीं। पहले दो स्थान पर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कोठी बाग के छात्र रहे, जबकि तीसरी पोजीशन गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, रानीबाग, अनंतनाग के एक छात्र ने हासिल की।

हर बार की तरह, इस बार भी 12वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस साल विंटर सेशन के 12वीं कक्षा के छात्रों कुल पास प्रतिशत 84.02% रहा, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 82% रहा। लड़कों के मुबाकले इस परीक्षा में लड़कियों ने 86% की सफलता दर हासिल की।

अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर और जम्मू के विंटर जोन से कुल 70,735 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 59,435 स्टूडेंट्स सफल हुए।

जेके बोर्ड की 12वीं कक्षा की विंटर सेशन 2025 की परीक्षाएं 8 नवंबर से 3 दिसंबर, 2025 तक क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थीं। सभी स्ट्रीम के लिए आयोजित ये परीक्षाएं जनरल इंग्लिश पेपर से शुरू हुईं और कंप्यूटर साइंस और अन्य सब्जेक्ट के पेपर के साथ समाप्त हुईं।

रिजल्ट घोषित होने के बाद, जो अपनी आंसर शीट की समीक्षा करवाना चाहते हैं, उनके लिए जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) स्क्रूटनी और री-इवैल्यूएशन का शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी करेगा। इसके अलावा, ओरिजिनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी डिटेल्स आने वाले दिनों में बोर्ड और संबंधित स्कूलों के जरिए शेयर की जाएंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें