JKBOSE Class 12th Result Out: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) के शीत सत्र के 12वीं कक्षा के नतीजे आज, 14 जनवरी 2026 को घोषित कर दिए गए। इन परीक्षाओं में शामिल 12वीं कक्षा के छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर अपने पास रखें और लेटेस्ट अपडेट के लिए रेगुलर वेबसाइट विजिट करते रहें।
जेके बोर्ड के अध्यक्ष गुलाम हसन शेख ने बताया कि, 12वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 84.02% छात्र सफल रहे हैं। कश्मीर और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन से कुल 70,735 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 59,435 सफल हुए हैं। क्लास 12 की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 82% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 86% रहा।
कैसे देखें 12वीं कक्षा के नतीजे?
जेके बोर्ड की 12वीं कक्षा की विंटर सेशन 2025 की परीक्षाएं 8 नवंबर से 3 दिसंबर, 2025 तक क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थीं। सभी स्ट्रीम के लिए आयोजित ये परीक्षाएं जनरल इंग्लिश पेपर से शुरू हुईं और कंप्यूटर साइंस और अन्य सब्जेक्ट के पेपर के साथ समाप्त हुईं।
रिजल्ट घोषित होने के बाद, जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) उन छात्रों के लिए स्क्रूटनी और री-इवैल्यूएशन का शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी करेगा जो अपनी आंसर शीट की समीक्षा करवाना चाहते हैं। इसके अलावा, ओरिजिनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी डिटेल्स आने वाले दिनों में बोर्ड और संबंधित स्कूलों के जरिए शेयर की जाएंगी।