JKBOSE 10th Result 2025 Out: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आज, 14 जनवरी, 2026 को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए। 10वीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट- jkresults.nic.in पर जारी किए गए हैं। परीक्षा देने वाले सभी योग्य छात्र यहां से अपना परिणाम देख सकते हैं। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने एक नोटिफिकेशन जारी कर ये जानकारी दी। नोटिफिकेशन के अनुसार, अक्टूबर/नवंबर सत्र में इस बार 85% छात्र सफल घोषित किए गए हैं।
जेके बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र jkresults.nic.in पर उपलब्ध लॉगिन पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, कश्मीर डिवीजन में 3 नवंबर को शुरू हुई 10वीं कक्षा की वार्षिक नियमित परीक्षाओं में 94,000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने बताया था कि 10वीं के सालाना रेगुलर एग्जाम के लिए एनरोल हुए 68,804 स्टूडेंट्स कश्मीर डिवीजन के दस जिलों से हैं और 25,224 स्टूडेंट्स जम्मू डिवीजन के विंटर जोन इलाकों के आठ जिलों से हैं।
इन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे 10वीं का रिजल्ट
जेके बोर्ड 10वीं कक्षा के छात्र यहां बताई जा रही आधिकारिक वेबसाइट्स से अपने रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे :
कैसे डाउनलोड करें बोर्ड का रिजल्ट
मार्कशीट पर उपलब्ध जानकारी
फरवरी परीक्षा की तारीख हो चुकी है जारी
जेके बोर्ड ने हाल ही में जेके बोर्ड 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की थी। इसके अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च तक होनी है। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 23 फरवरी से 28 मार्च तक और 11वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से 2 अप्रैल 2026 के बीच होगी।