JKBOSE 10th & 12th Result: JKBOSE के कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित, 12वीं के नतीजे दोपहर 2 बजे के बाद

JKBOSE 10th & 12th Result: बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, सर्वर लोड को मैनेज करने के लिए दोनों परिणामों के बीच 3-4 घंटे का अंतर रखा गया है। कक्षा 10वीं का परिणाम सुबह 10:00 से लाइव कर दिया गया है। वहीं कक्षा 12वीं के परिणाम आज दोपहर 2:00 बजे के बाद जारी होने की संभावना है

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
कक्षा 12वीं के परिणाम आज दोपहर 2:00 बजे के बाद जारी होने की संभावना है

JKBOSE 10th & 12th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आज, 14 जनवरी 2026 को वार्षिक नियमित परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा शुरू कर दी है। कक्षा 10वीं का परिणाम सुबह घोषित किया जा चुका है, जबकि 12वीं के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, सर्वर लोड को मैनेज करने के लिए दोनों परिणामों के बीच 3-4 घंटे का अंतर रखा गया है। कक्षा 10वीं का परिणाम सुबह 10:00 से लाइव कर दिया गया है। वहीं कक्षा 12वीं के परिणाम आज दोपहर 2:00 बजे के बाद जारी होने की संभावना है।

अपना स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले jkresults.nic.in पर क्लिक करें।
  • लिंक चुनें: होमपेज पर 'JKBOSE Class 10th Result 2025' या '12th Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें: अपना Roll Number (एडमिट कार्ड के अनुसार) दर्ज करें। कुछ मामलों में पंजीकरण संख्या या जिला भी चुनना पड़ सकता है।
  • सबमिट करें: विवरण भरने के बाद 'Submit' या 'Get Result' बटन पर क्लिक करें।
  • प्रिंट करें: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसका PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।


वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि एक साथ हजारों छात्रों द्वारा लॉग-इन करने के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है या 'क्रैश' हो सकती है। अगर साइट रिस्पॉन्स न दे, तो पैनिक न करें। कुछ समय इंतजार करें और पेज को Refresh करें। केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए अनधिकृत वेबसाइटों से बचें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।