JNU Admission 2025: जेएनयू में पढ़ाई करने का मौका! एडमिशन के लिए प्रोसेस शुरू, ये है आखिरी तारीख

JNU UG, COP Admission 2025: JNU ने 2025-26 सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट और COP कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए छात्र को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालना होगा

अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 4:07 PM
जेएनयू के आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो चुकी है

JNU UG, COP Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एडमिशन की राह देख रखें छात्रों के लिए खुशखबरी है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्स और सर्टिफिकेट ऑफ प्रॉफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। जेएनयू ने इन दोनों प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। सीयूईटी यूजी 2025 के एग्जाम में शामिल हुए छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपनी एप्लिकेशन सबमिट कर सकते हैं।

जेएनयू के आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की शुरू हो चुकी है। इसके ऑनलाइन आवेदन करने का लास्ट डेट 15 जुलाई है।

कब खुलेगा करेक्शन विंडो


विश्वविद्यालय हर वर्ष कई शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एडमिशन फॉर्म निकालता है। वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए छात्र को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालना होगा। अगर आपके फॉर्म में कोई करेक्शन करना है तो इसके लिए यूनिवर्सिटी 16 जुलाई 2025 से करेक्शन विंडो खोलेगी, आप 17 जुलाई तक अपने फॉर्म में सुधार कर पाएंगे। आवेदन से पहले छात्र ई-प्रॉस्पेक्टस में दी गई योग्यता शर्तें ध्यान से पढ़कर सुनिश्चित कर लें कि वे सभी मानदंडों को पूरा करते हैं।

कब जारी होगी पहली लिस्ट

जेएनयू में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 23 जुलाई 2025 को जारी होने की संभावना है। जिन छात्रों का नाम इसमें आएगा, उन्हें 23 से 25 जुलाई के बीच एडमिशन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन और फीस भरनी होगी। इसके बाद यूजी कोर्सेस के लिए छात्रों के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 30 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगी, जबकि सर्टिफिकेट प्रोग्राम (COP) में दाखिला लेने वाले छात्रों के वेरिफिकेशन 4 अगस्त को की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 1 अगस्त 2025 को जारी हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और फीस भरनी होगी। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 7 अगस्त को होगा।

छात्रों को वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह

JNU में बची सीटों के लिए अंतिम आवेदन 19 अगस्त 2025 को होने की संभावना है। इसका रजिस्ट्रेशन और फीस 19 से 21 अगस्त तक जमा करना होगा। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 25 अगस्त को और एडमिशन की अंतिम तारीख 29 अगस्त तय है। छात्र किसी भी जानकारी और निर्देशों के लिए JNU की वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

कैसे करें आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर UG/COP 2025 के एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना एनटीए रोल नंबर और जन्म तारीख को डालकर लॉग इन करें।

स्टेप 4: सभी जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्युमेंट अपलोड करें।

स्टेप 5: शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

स्टेप 6: भविष्य के लिए फॉर्म की एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

UP DElEd Result 2025 OUT: यूपी डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, btcexam.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।