JNU Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एडमिशन के लिए आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अंडरग्रेजुएट कोर्स और सर्टिफिकेट ऑफ प्रॉफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम मे प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2025 थी, इसे बढ़ाकर अब 17 जुलाई 2025 कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक जेएनयू में अंडरग्रेजुएट कोर्स और सर्टिफिकेट ऑफ प्रॉफिशिएंसी (COP) एडमिशन के लिए फॉर्म नहीं भरा है तो तुरंत इसकी आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन फॉर्म भर लें।
फॉर्म के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को अपने एनटीए एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। ये एडमिशन CUET UG परीक्षा के जरिए एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए होंगे।
अगर आपके फॉर्म में कोई करेक्शन करना है तो इसके लिए यूनिवर्सिटी 16 जुलाई 2025 से करेक्शन विंडो खोलेगी, आप 17 जुलाई तक अपने फॉर्म में सुधार कर पाएंगे। आवेदन से पहले छात्र ई-प्रॉस्पेक्टस में दी गई योग्यता शर्तें ध्यान से पढ़कर सुनिश्चित कर लें कि वे सभी मानदंडों को पूरा करते हैं।
स्टेप 1: छात्र को सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर यूजी और/सर्टिफिकेट ऑफ प्रॉफिशिएंसी 2025 के एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना एनटीए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ को डालकर लॉग इन करें।
स्टेप 4: सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद अपना डॉक्युमेंट अपलोड करें।
स्टेप 5: इसके बाद आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
स्टेप 6: भविष्य की जरूरत के लिए फॉर्म की एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
जेएनयू में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 23 जुलाई 2025 को जारी हो सकती है। पहली लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आएगा, उनको 23 से 25 जुलाई के बीच एडमिशन के लिए अपना प्री-रजिस्ट्रेशन और फीस भरना होगा। इसके बाद अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए छात्रों के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस 30 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगी। वहीं सर्टिफिकेट प्रोग्राम (COP) में एडमिशन लेने वाले छात्रों के वेरिफिकेशन 4 अगस्त को की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 1 अगस्त 2025 को जारी हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और फीस भरनी होगी। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 7 अगस्त को होगा।