KVS Lottery Result 2025: केन्द्रीय विद्यालय में क्लास 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

KVS Admission Lottery Results: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट को आप KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर देख सकते हैं

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 2:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KVS Admission: KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं

KVS Admission Lottery Results: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज 25 मार्च को कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन माता-पिता ने अपने बच्चे के लिए आवेदन किया था, वे KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपने बच्चे की सीट के बारे में भी पता कर सकते हैं। जानें कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

पहली लिस्ट में बच्चे का नाम होने पर क्या करें

अगर आपके बच्चे का नाम लॉटरी रिजल्ट के पहली लिस्ट में है, तो तय समय के अंदर दिए गए केंद्रीय विद्यालय में जाकर जरूरी डाक्युमेंट्स जमा करने होंगे। आपको स्कूल जाकर जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो, और निवास प्रमाण पत्र जैसे डाक्युमेंट्स जमा करना होगा और वेरिफिकेशन करवाएं। इसके बाद, सीट कंफर्म करने के लिए केवीएस के नियमों के अनुसार प्रवेश शुल्क जमा कर दें।


केवीएस लॉटरी परिणाम कैसे चेक करें

स्टेप 1: केवीएस की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: "एडमिसन" सेक्शन को खोलें।

स्टेप 3: "कक्षा 1 लॉटरी परिणाम 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आवेदन संख्या या पंजीकरण आईडी डालें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर प्रवेश का रिजल्ट दिख जाएगा।

केवीएस की वेबसाइट पर रखें नजर

माता-पिता को समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए ताकि सीट न खोएं। अगर बच्चे का नाम वेटिंग लिस्ट में है, तो माता-पिता को केवीएस की वेबसाइट पर लगातार नजर रखनी चाहिए। पहली सूची के दाखिले पूरे होने के बाद, खाली सीटों के हिसाब से नए नाम जारी किए जाएंगे। बाकी बची सीटों के लिए दूसरी सूची 2 अप्रैल 2025 को आएगी। ज्यादा जानकारी के लिए अपने केंद्रीय विद्यालय से संपर्क करें या केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

कब आएगी दूसरी लिस्ट

केवीएस कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन 7 मार्च से 21 मार्च 2025 तक खुले थे और रात 10 बजे बंद हो गए। पहली लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 25 मार्च 2025 को जारी की गई, जबकि दूसरी सूची 2 अप्रैल 2025 को जारी होगी।

Bihar Board 12th Result 2025: रिजल्ट आते ही डाउन हुई बिहार बोर्ड की वेबसाइट, लाखों छात्र हुए परेशान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।