KVS Admission Process: केंद्रीय विद्यालय को शिक्षा के मामले में देश के बेहतरीन स्कूलों में से एक माना जाता है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए काफी कड़ा कंप्टीशन होता है। पूरे देश में 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राइवेट स्कूलों की भारी-भरकम फीस के मुकबले कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने की वजह से यहां प्रवेश मुश्किल होता है। इस साल, कक्षा 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसमें किंडरगार्टन और हायर ग्रेड के लिए अलग गाइडलाइन जारी की गई हैं।
