KVS NVS Vacancy 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के लिए भर्ती से संबंधित टियर I एग्जाम का शेड्यूल cbse.gov.in पर जारी कर दिया है। यह घोषणा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके अलावा, CBSE ने योग्य उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सेंटर भी तय कर दिए हैं।
