Get App

Maharashtra 12th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट mahahsscboard.in पर जारी, 91.88% छात्र-छात्राएं पास, देखें टॉपर्स लिस्ट

Maharashtra Board HSC Result 2025 Out: परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र डायरेक्ट maharesult.nic.in, hscresult.mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और चेक कर सकते हैं। इस साल, महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 11 मार्च, 2025 तक आयोजित कीं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 05, 2025 पर 2:23 PM
Maharashtra 12th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट mahahsscboard.in पर जारी, 91.88%  छात्र-छात्राएं पास, देखें टॉपर्स लिस्ट
Maharashtra Board HSC Result 2025 Out: 12वीं की परीक्षा में कुल 91.88 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं

Maharashtra Board HSC Result 2025 Out: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने सोमवार (5 मई) कोहायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) यानी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इसमें 91.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.58 रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 89.51 दर्ज किया गया।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र डायरेक्ट maharesult.nic.in, hscresult.mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और चेक कर सकते हैं।

इस साल, महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 11 मार्च, 2025 तक आयोजित कीं। इस दौरान राज्य भर में 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 13 लाख से अधिक पास हुए हैं।

गोसावी के अनुसार, मार्च में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 14,27,085 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14,17,969 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 13,02,873 छात्र पास हुए है। कोकण संभाग 96.74 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें