Gujarat Board HSC 12th Result 2025: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर जाना होगा। यहां आप घर बैठे ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साइंस, जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए परिणाम जारी किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार, छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए परीक्षा हॉल में उन्हें आवंटित सीट नंबर दर्ज करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सीट नंबर 6357300971 पर भेजकर व्हाट्सएप के जरिए भी नतीजे देखे जा सकते हैं।
GSEB HSC परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। स्कूलों से मार्कशीट, सर्टिफिकेट और स्कूल रजिस्टर (SR) लेने के लिए अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। इसके अलावा, परिणाम के बाद की प्रक्रियाओं के लिए नया नोटिस जारी किया जाएगा। मार्कशीट डायरेक्ट स्कूलों को भेजा जाएगा। अगर आधिकारिक वेबसाइट gseb.org क्रैश हो जाती है या रिजल्ट लोड होने में बहुत ज्यादा समय ले रही है, तो छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर WhatsApp पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जबकि किसी एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम मार्क्स से कम आने पर छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। इस बीच, अंडरग्रेजुएट (UG) इंजीनियरिंग सब्जेक्ट के लिए एडमिशन प्रक्रिया में GUJCET स्कोर को 40 प्रतिशत और कक्षा 12वीं के अंकों को 60 प्रतिशत वेटेज आवंटित किया जाएगा।
- छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- अब होमपेज पर GSEB HSC या Class 12 result लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना सीट नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सभी डिटेल्स सबमिट करें।
- अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक कॉपी डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट निकाल लें।
Whatsapp पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर WhatsApp खोलें।
- फिर 6357300971 नंबर को नए कॉन्टेक्ट नंबर के रूप में सेव कर लें।
- इसके बाद एक नई चैट खोलें और अपना गुजरात बोर्ड सीट नंबर टाइप करें।
- अब मैसेज भेजने के लिए भेजें आइकन पर टैप करें।
- फिर आपको अपना GSEB 12वीं का रिजल्ट आपके WhatsApp नंबर पर मिल जाएगा।
इस साल ग्रेड देने की प्रक्रिया पिछले बार की तरह ही तय की गई है:-
- A1 ग्रेड: 91 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को A1 ग्रेड मिलेंगे।
- A2 ग्रेड: 90% से 80% के बीच अंक लाने वालों को A2 ग्रेड मिलेंगे।
- B1 ग्रेड: 79% से 71% अंक लाने वालों को B1 ग्रेड दिए जाएंगे।
- B2 ग्रेड: 70% से 61% तक अंक पाने वालों को B2 ग्रेड मिलेंगे।