Maharashtra RTE Lottery Result 2026 today: महाराष्ट्र राज्य के ढाई लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य का फैसला आज महाराष्ट्र आरटीई लॉटरी रिजल्ट के जरिए होगा। महाराष्ट्र आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2026 राज्य के स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश का अहम पड़ाव है। इसके तहत राज्य के स्कूलों में प्रवेश पाने वाले छात्रों के नामों की सूची आज जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो गई है। अधिकारी 10 अप्रैल, 2026 को नियमित चयन सूची जारी करेंगे। इस साल कुल 2,89,609 आवेदन मिले हैं। लॉटरी रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों को सीटें मिलनी शुरू हो जाएंगी। अधिकारियों ने परिवारों को डेडलाइन के अंदर प्रोसेस पूरा करने की सलाह दी है।
बता दें, महाराष्ट्र के स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत 25% आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में इस योजना के लिए क्वालीफाई करने वाले माता पिता अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं। महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य वंचित समूहों के बच्चों को राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में 25% आरक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें सेल्फ फाइनेंस और गैर-सहायता प्राप्त संस्थान, पुलिस वेलफेयर स्कूल और नगरपालिका स्कूल शामिल हैं।
आरटीई पात्रता मानदंड 2026 श्रेणी और दस्तावेज
कैटेगरी इनकम लिमिट जरूरी डॉक्यूमेंट्स
EWS (ओपन कैटेगरी) हर साल ₹1 लाख से कम इनकम सर्टिफिकेट
VJ/NT/OBC/SBC कोई इनकम कंडीशन नहीं जाति सर्टिफिकेट
दिव्यांग कोई इनकम कंडीशन नहीं डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट
अनाथ कोई इनकम कंडीशन नहीं अनाथ स्टेटस का प्रूफ
HIV/COVID से प्रभावित कोई इनकम कंडीशन नहीं मेडिकल सर्टिफिकेट
महाराष्ट्र आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
नाम न होने पर निराश न हों
जिन अभिभावकों के बच्चों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अधिकारियों ने बची हुई सीटों के लिए वेटिंग लिस्ट प्रक्रिया अपनाए जाने की पुष्टि की है। अगर चयनित छात्र प्रवेश पूरा नहीं करते हैं, तो दूसरों को मौके मिल सकते हैं। आरटीई प्रवेश व्यवस्था का मकसद सभी को शिक्षा का बराबर मौका देना है। पारदर्शी लॉटरी व्यवस्था सभी आवेदकों के लिए बराबर मौके सुनिश्चित करता है।