Get App

Middle East Crisis CBSE Exam 2026: 10वीं के बाकी बचे सभी पेपर रद्द, 12वीं की 7 मार्च की परीक्षा टाली, ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच सीबीएसई का फैसला

Middle East Crisis CBSE Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड ने खाड़ी देशों में चल रहे 10वीं कक्षा के बचे हुए एग्जाम को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं, 7 मार्च को तय 12वीं कक्षा की परीक्षा को टालने का आदेश दिया है। बोर्ड ने यह फैसला ईरान-इजरायल के बीच जारी सैन्य संघष को देखते हुए लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 9:11 AM
Middle East Crisis CBSE Exam 2026: 10वीं के बाकी बचे सभी पेपर रद्द, 12वीं की 7 मार्च की परीक्षा टाली, ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच सीबीएसई का फैसला
10वीं कक्षा की 7 से 11 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को कैंसिल करने का फैसला किया है।

Middle East Crisis CBSE Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने खाड़ी देशों में हो रहे हमलों के बीच 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने खाड़ी देशों में अमेरिका-ईरान-इजरायल सैन्य संघर्ष से उपजे हालात को देखते हुए 10वीं कक्षा की 7 से 11 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को कैंसिल करने का फैसला किया है। वहीं, 12वीं कक्षा की 7 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टालने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने कहा है कि हालात का जायजा लेने के बाद बोर्ड जल्द नया सर्कुलर जारी करेगा।

सीबीएसई बोर्ड ने अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई से खाड़ी देशों में उपजे मौजूदा हालात का रिव्यू करने के बाद इस संबंध में सर्कुलर गुरुवार को अपने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। आधिकारिक सकुर्लर के मुताबिक, यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों पर लागू होता है। बोर्ड ने अपने सर्कुलर में आगे कहा कि मिडिल ईस्ट में 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए रिजल्ट घोषित करने का तरीका बाद में अलग से बताया जाएगा।

10वीं कक्षा की परीक्षाएं कैंसिल

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए 7 से 11 मार्च, 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। साथ ही, 10वीं कक्षा के छात्रों की पहले टाली गईं 2, 3 और 6 मार्च की परीक्षाएं भी कैंसिल कर दी गई हैं। बोर्ड मिडिल ईस्ट में 10वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट घोषित करने का तरीका सही समय पर अलग से बताएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें