MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड में 10वीं की टॉपर प्रतिभा की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे आप, इतने नंबर!

MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में राज्य के रीवा जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 499 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। प्रतिभा के लगभग सभी विषयों में पूरे नंबर आए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में उनका सिर्फ एक नंबर कटा है। उन्होंने 10वीं कक्षा 99.8% अंकों के साथ पास की है

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
प्रतिभा ने 10वीं कक्षा में 499 अंक प्राप्त कर उदाहरण पेश किया है।

MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 2026 आज जारी कर दिए गए हैं। दोनों कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है। इस साल 10वीं कक्षा में मध्य प्रदेश के रीवा जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने सबसे ज्यादा नंबर लाकर टॉप किया है। प्रतिभा ने 10वीं कक्षा में अपने जिले ही नहीं पूरे राज्य में टॉप किया है। उन्होंने 499 अंक प्राप्त अपनी उम्र के सभी छात्रों के सामने उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपनी इस अचीवमेंट से साबित किया है कि अच्छे शैक्षिक अनुशासन से कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी किए। इस साल की मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। एमपी बोर्ड के इतिहास में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वालों में से एक, मध्य प्रदेश के रीवा जिले की होनहार छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 स्कोर के साथ 10वीं कक्षा की टॉपर सूची में जगह बनाई है।

MP बोर्ड टॉपर 2026: प्रतिभा सिंह सोलंकी कौन हैं?

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की 10वीं कक्षा की छात्रा प्रतिभा ने बहुत अच्छे नंबर लाकर राज्य की मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर कब्जा किया है। यहां दी जा रही उनकी मार्कशीट उनके जज्बे और लगन को दिखाती है, क्योंकि पूरी मार्कशीट में सिर्फ एक विषय में उनका 01 नंबर कटा है।

मिले मार्क्स (MP बोर्ड क्लास 10 टॉपर – 2026)

कुल मार्क्स : 499 / 500


परसेंटेज : 99.8%

स्टेट रैंक : पहला स्थान

जिला (MP बोर्ड क्लास 10 टॉपर – 2026): रीवा, मध्य प्रदेश

विषयवार नंबर

एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में टॉपर रहीं प्रतिभा ने एक विषय को छोड़कर सभी विषयों में पूरे अंक हासिल किए। प्रतिभा का सिर्फ अंग्रेजी में 01 नंबर कटा, जिससे वो 500/500 का ऐतिहासिक स्कोर लाने से चूक गईं। लेकिन उनकी ये उपलब्धि भी किसी तरह से कम नहीं हैं। देखें उनकी मार्कशीट

हिंदी : 100

इंग्लिश : 99

मैथ्स : 100

साइंस : 100

सोशल साइंस : 100

MPBSE 10th-12th Result 2026: बेटियां फिर बनीं चैंपियन, 10वीं-12वीं में टॉपर लिस्ट में रहे छात्रों पर होगी सौगातों की बारिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।