MP Board 12th Result 2026 Topper list: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने आज शैक्षिक सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है। 12वीं कक्षा में तो छात्रों ने वो लकीर खींची है, जिसे कोई छात्र पार नहीं कर पाया है। एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा में दो छात्राओं ने एक साथ- समान अंक हासिल कर पहले पायदान पर कब्जा जमाया है। इस साल 12वीं कक्षा में खुशी राय और चांदनी कुमारी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।
