MP Board 2nd Exam Result 2026: एमपी बोर्ड के छात्रों का जल्द खत्म होगा इंतजार, दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम यहां होने वाला है जारी

MP Board 2nd Exam Result 2026: एमपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां दिए जा रहे स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 11:25 AM
MP Board 2nd Exam Result 2026: एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 से 19 मई को किया गया था

MP Board 2nd Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड से 2026 में 10वीं और 12वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा दे चुके राज्य के ढेरों छात्र रिजल्ट के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। इन सभी छात्रों का इंतजार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द खत्म करने जा रहा है। बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी करने वाला है। छात्रों को किसी विषय में दोनों परीक्षा के बाद जिसमें सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं, वही अंतिम मार्कशीट में दर्ज किए जाएंगे। एमपी बोर्ड द्वारा इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था।

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 से 19 मई को किया गया था और 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से 25 मई के बीच आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा के जरिए मुख्य परीक्षा में असफल या कम नंबर पाने वाले छात्रों को अपना साल बचाने के साथ प्रदर्शन सुधारने का अच्छा मौका दिया गया था। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा और छात्र अपना परीक्षा रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्रों की मार्कशीट उनके स्कूल में भेज दी जाएगी। छात्र या उनके माता-पिता रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल में जाकर ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

एमपी दूसरा बोर्ड रिजल्ट 2026


एमपीबीएसई द्वारा आयोजित एमपी 10वीं-12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जून के अंत तक की जा सकती है। इस संबंध में बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। परीक्षा में शामिल छात्रों को लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित चेक करते रहना चाहिए।

कैसे मिलेगी एमपी दूसरी बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।

होमपेड पर सेकेंड एग्जाम रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

नए खुले पेज पर रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

अब आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

किस बोर्ड परीक्षा के अंक होंगे मान्य

एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की सहूलियत के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया। अगर किसी छात्र के पहली परीक्षा में अधिक अंक हैं और दूसरी परीक्षा में कम अंक है तो उन्हें पहली यानी मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक को अंतिम माना जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।