MP Board 5th 8th class result 2025 Highlights: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, rskmp.in पर एक क्लिक कर डायरेक्ट चेक करें परिणाम

MP Board 5th 8th class result 2025 Out Direc Link: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज यानी 28 मार्च 2025 को कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 5 के लगभग 11.17 लाख छात्र और कक्षा 8 के 11.68 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार था, जो आज घोषित कर दिया गया है

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 1:56 PM
MP Board 5th 8th class result 2025 LIVE: आ गया एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

MP Board 5th 8th Result 2025 OUT Highlights: स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले मध्य प्रदेश शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के छात्रों का परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित कर दिया। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर उपलब्ध है। अपने मार्क्स देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या ओवरऑल ID दर्ज करना होगा।

एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 की अंतिम परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। इस साल, कक्षा 5वीं की परीक्षा में 11.17 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। जबकि कक्षा 8 की परीक्षा में 11.68 लाख छात्र शामिल हुए। 322 परीक्षा केंद्रों पर 22.85 लाख से अधिक छात्रों की आंसर की का मूल्यांकन किया गया।

राज्य शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा, "हमारे डेडिकेटड एग्जाम पोर्टल के जरिए 28 मार्च को दोपहर 1 बजे रिजल्ट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कक्षा 5 के लगभग 11.17 लाख और कक्षा 8 के 11.68 लाख छात्रों के साथ हमने सुनिश्चित किया है कि सिस्टम लोड को संभाल सके।"


MP Board 5th 8th Result Out: कब हुआ था एग्जाम?

एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 की अंतिम परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। इस साल, कक्षा 5वीं की परीक्षा में 11.17 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। जबकि कक्षा 8 की परीक्षा में 11.68 लाख छात्र शामिल हुए। 322 परीक्षा केंद्रों पर 22.85 लाख से अधिक छात्रों की आंसर की का मूल्यांकन किया गया।

MP Board 5th 8th Result Out: 8वीं में भी लड़िकयां आगे

कक्षा 8वीं के परिणाम में लड़कियों ने 91.72 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि लड़कों ने 88.41 प्रतिशत। लड़कियां लड़कों से आगे निकल गई हैं।

MP Board 5th 8th Result Out: 5वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं के परिणाम 2025 में लड़कियों ने 91.38 प्रतिशत के मुकाबले 94.12 प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

MP Board 5th 8th Result Out: कक्षा 5वीं का पासिंग परसेंटेज

कक्षा 5 का पासिंग परसेंटेज 92.70 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 90.97 प्रतिशत से 2 प्रतिशत ज्यादा है।

MP Board 5th 8th Result Out: कक्षा 8वीं का पासिंग परसेंटेज

कक्षा 8 का पासिंग परसेंटेंज पिछले साल के 87.71 प्रतिशत की तुलना में इस बार 90.02 प्रतिशत है।

MP Board 5th 8th Result Out: रिजल्ट हुआ घोषित

मध्य प्रदेश कक्षा 5 और 8 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर घोषित कर दिए गए हैं।

MP Board 5th 8th Result Out:  ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

मध्य प्रदेश कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्र इन स्टेप को फॉलो करें:

STEP 1: आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर जाएं।

STEP 2: होम पेज पर, Class 5 and Class 8 result लिंक (एक बार जारी होने पर) पर क्लिक करें।

STEP 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

STEP 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और SUBMIT पर क्लिक करें।

STEP 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

STEP 6: अपना रिजल्ट देखें, इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।