MP Board 5th, 8th Result 2026: राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं 2026 के रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार, 25 मार्च 2026 को RSKMP 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट घोषित करने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और www.mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 5वीं कक्षा में 95.14% छात्र हुए पास, जबकि 8वीं का पासिंग परसेंटेसेंटेज 93.83% रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) के लिए यह साल ऐतिहासिक रहा है। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट न केवल बेहतर रहा है, बल्कि इसमें एक बड़ा उछाल देखा गया है। इस साल के परिणामों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे राज्य में स्कूली शिक्षा के स्तर में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो प्रगति साफ दिखाई देती है:
5वीं का पासिंग परसेंटेसेंटेज
8वीं का पासिंग परसेंटेसेंटेज
कक्षा 5वीं (95.14%) के मुकाबले 8वीं का पासिंग परसेंटेसेंटेज थोड़ा कम (93.83%) रहा है, जो यह दिखाता है कि 8वीं का स्तर थोड़ा ज्यादा चुनौतीपूर्ण था।
8वीं कक्षा में पंजीकृत थे 10 लाख छात्र
इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड के 8वीं कक्षा में 10 लाख से ज्यादा छात्र पंजीकृत थे। इनके लिए अब नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। इस साल कक्षा 8वीं का कुल पास प्रतिशत 93.83% रहा है। अब वे कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने के योग्य हो गए हैं।
पिछले साल से बेहतर रहा 5वीं का परिणाम
एमपी बोर्ड के 5वीं कक्षा के छात्रों का इस साल का परिणाम पिछले सालों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। इस साल 5वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 95.14% रहा है। इस कक्षा में इस साल 12 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों पंजीकृत थे। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का सफल होना राज्य की प्राथमिक शिक्षा के लिए एक बड़ी कामयाबी है।
33% नंबर पाने वाले छात्र होंगे पास
मध्य प्रदेश बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है, तो बोर्ड द्वारा उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।