Credit Cards

MP Board Class 5th-8th Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं में लड़कियों का धमाकेदार प्रदर्शन, देखें- टॉपर्स की लिस्ट

MP Board Class 5th-8th Result 2025: कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा 5वीं में लड़कियों ने 94.12% पासिंग प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों ने 91.38% अंक प्राप्त किए। कक्षा 8वीं में लड़कियों ने 91.72% अंक प्राप्त किए, जो लड़कों के 88.41% से अधिक है

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement
MP Board Class 5th-8th Result 2025: कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है

MP Board Class 5th-8th Result 2025: स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले मध्य प्रदेश शिक्षा केंद्र ने शुक्रवार (28 मार्च 2025) को कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर भी रिजल्ट उपलब्थ है। अपने परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या आईडी दर्ज करना होगा। कक्षा 5वीं की परीक्षा में लगभग 11.17 लाख और कक्षा 8वीं के 11.68 लाख छात्र शामिल हुए थे।

कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा 5 में लड़कियों ने 94.12% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों ने 91.38% अंक प्राप्त किए। कक्षा 8 में लड़कियों ने 91.72% अंक प्राप्त किए, जो लड़कों के 88.41% से अधिक है।

कक्षा 5वीं में कुल 5,78,561 लड़कों ने भाग लिया, जिनमें से 5,28,668 उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए। कुल लड़कों का पासिंग प्रतिशत 91.38% है। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। अधिकारियों ने बताया कि इस साल, कक्षा 5वीं की परीक्षा में 11.17 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। जबकि कक्षा 8 की परीक्षा में 11.68 लाख छात्र शामिल हुए।


322 परीक्षा केंद्रों पर 22.85 लाख से अधिक छात्रों की आंसर की का मूल्यांकन किया गया। कक्षा 8वीं के परिणाम में लड़कियों ने 91.72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि लड़कों ने 88.41 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं,मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं परिणाम 2025 में लड़कियों ने 94.12 प्रतिशत vs 91.38 प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2025: क्या 1 अप्रैल को आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए डिटेल

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के 2025 के परिणाम अब उपलब्ध हैं। छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रोल नंबर या आईडी दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 2024 में एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा के नतीजों से पता चला कि छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 48.3% था। जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 51.7% था। पिछले साल के कक्षा 8 के एमपी बोर्ड के नतीजों में परीक्षा देने वाली 48.4% छात्राएं पास हुईं, जबकि 51.6% लड़के पास हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।