MP SET 2025 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस दिन से कर सकते हैं अप्लाई

MP SET Notification: एमपीपीएससी ने एमपी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 11:16 PM
राज्य के हजारों छात्र एमपी सेट एग्जाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे

MP SET Notification 2025: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन(MPPSC) ने एमपी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MP SET) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे और 20 नवंबर 2025 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। राज्य के हजारों छात्र एमपी सेट एग्जाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए ये अच्छी खबर है।

अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाएं तो उम्मीदवार 30 अक्टूबर से 22 नवंबर 2025 के बीच अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। एमपी सेट परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय मिलेगा।

कितने अंकों का होता है एग्जाम


एमपी सेट एक स्टेट लेवल लिखित एग्जाम है, जो मध्य प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता तय करने के लिए ली जाती है। इस एग्जाम में दो पेपर होते हैं, पहला पेपर अनिवार्य होता है, जिसमें शिक्षण औररिसर्च एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि दूसरा पेपर ऑप्शनल होता है और इसमें उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार प्रश्नों का चयन करते हैं। पहला पेपर 100 अंकों का और दूसरा पेपर 200 अंकों का होता है।

एमपी सेट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% निर्धारित किए गए हैं।

कैसे करें एमपी सेट 2025 अप्लाई

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: पोर्टल पर उपलब्ध “MP SET 2025 आवेदन लिंक” पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपनी जरूरी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।

स्टेप 4: अपना एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5: सबमिट करने से पहले फॉर्म की पूरी तरह जांच करें।

स्टेप 6: भविष्य की जरूरत के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

इन विषयों की होगी एग्जाम

एमपी सेट 2025 परीक्षा कुल 31 विषयों में आयोजित की जाएगी। इनमें कैमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर सांइस, क्रिमिनोलॉजी, डिफेंस और स्टेटिक स्टडी, पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, लॉ, लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस, बायोलॉजी, मैनजमेंट, मैथ मैरिटल साइंस, डांस, फिलॉसफी,फिजिकल एजुकेशन, फिजिक्स, राजनीति विज्ञान, साइकोलजी, मराठी, संगीत, संस्कृत, समाजशास्त्र, पारंपरिक संस्कृत विषय (ज्योतिष, व्याकरण, साहित्य, धर्मशास्त्र आदि), उर्दू, पेटिंग और योग जैसे विषय शामिल हैं।

DU VC Internship 2025: इंटर्नशिप के लिए शॉर्टलिस्ट छात्रों का हुआ ग्रुप डिस्कशन, जल्द जारी होगी चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।