MP Board Toppers List 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने शैक्षिक सत्र 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 आज घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम आवास पर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही 10वीं 12वीं का पास होने का प्रतिशत, टॉपर्स सूची और जिलेवार प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी जारी की गई। इस साल बोर्ड परीक्षा में छात्रओं का प्रदर्शन एक बार फिर छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है।
