Get App

MPBSE MP Board Result 2026: कल 11 बजे सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार कल पूरा हो जाएगा। एमपीबीएसई दोनों कक्षाओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम कल यानी 15 अप्रैल, 2026 को दिन में 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। आइए जानें छात्र कैसे अपना रिजट देख सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 1:39 PM
MPBSE MP Board Result 2026: कल 11 बजे सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे कर सकेंगे चेक
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

MPBSE MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के इंतजार का समय पूरा हो गया है। एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। एमपीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 15 अप्रैल, 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास (समतत्व भवन) से करेंगे।

सीएम यादव द्वारा परिणाम घोषित करने के बाद 10वीं-12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करना होगा। इन वेबसाइट पर लॉगइन करके छात्र अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां भी मिलेगा रिजल्ट

वेबसाइट के अलावा छात्र एमपीबीएसई मोबाइल ऐप (MPBSE MOBILE App) और एमपी मोबाइल ऐप (MP Mobile App) पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

16 लाखा छात्रों ने इस साल दी थी परीक्षा

एमपीबीएसई ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें