NCERT Class 9 Textbook Webinar: 9वीं कक्षा की नई किताबों को लाइव वेबिनार में पेश करेगा एनसीईआरटी, जानें क्या है पूरा शेड्यूल और कैसे जुड़ें इससे

NCERT Class 9 Textbook Webinar: एनसीईआरटी कक्षा 9 की किताबों को एक लाइव वेबिनार में पेश करने जा रहा है। संस्थान ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें विशेषज्ञ किताब के बारे में बात करेंगे और छात्रों के लिए पेश करेंगे। आइए जानें इस वेबिनार का पूरा शेड्यूल और इससे जुड़ने का तरीका

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
लाइव वेबिनार 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रोज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।

NCERT Class 9 Textbook Webinar: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) कक्षा 9 की किताओं को एक लाइव वेबिनार के जरिए जारी करेगा। ये किताबें 10 से 15 अप्रैल के बीच जारी की जानी हैं। इनके लिए लाइव वेबिनार 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रोज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वेबिनार के जरिए कक्षा 9 की नई टेक्स्टबुक्स को पेश करने का मकसद शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रिंसिपल को किताबों की संरचना, पढ़ाने के तरीके और कक्षा में इसे लागू करने के बारे में जानकारी देना है।

एनसीईआरटी के 6 अप्रैल से होने वाले लाइव वेबिनार में आर्ट्स एजुकेशन, स्किल एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन और वेल-बीइंग, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस, साइंस और दूसरे सभी विषय शामिल होंगे। कक्षा 9 की नई किताबों को नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023 के हिसाब से विकसित किया गया है।

विषय विशेषज्ञों से पूछ सकेंगे सवाल


एनसीईआरटी के 6 अप्रैल से होने वाले लाइव वेबिनार में विषय विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वेबिनार से जुड़ने वाले लोग सवाल पूछ सकेंगे, जिनका जवाब विषय विशेषज्ञ देंगे। काउंसिल ने शिक्षकों और दूसरे हितधारकों को इन सत्रों में शामिल होकर लाभ उठाने के लिए कहा है।

NCERT वेबिनार कहां देखें?

जो लोग इसमें दिलचस्पी रखते हैं, वे लाइव सेशन इन जगहों पर देख सकते हैं:

PM eVIDYA DTH TV चैनल (क्लास 1-10)

NCERT ऑफिशियल YouTube चैनल

PM eVIDYA YouTube चैनल (क्लास 1-10)

PM eVIDYA मोबाइल ऐप (Android और iOS)

कक्षा 9 की नई किताबें एनसीएफ एसई 2023 और एनईपी 2020 के चरणबद्ध शुरुआत का हिस्सा हैं। 17 मार्च को जारी एनसीईआरटी के सुझाव के मुताबिक, 10वीं और 11वीं कक्षा में 2027-28 शैक्षिक सत्र से नई टेक्स्टबुक्स लागू होंगी। सीबीएसई से जुड़े 32,900 से ज्यादा स्कूलों में 1 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है, बोर्ड ने कहा कि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें जरूरी रहेंगी। एनसीईआरटी ने पाठ्यक्रम में बदलाव के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए संशोधित पाठ्यपुस्तकें पहले ही जारी कर दी हैं।

इससे पहले, एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने गुरुवार को कहा कि परिषद 2026-27 शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तकों को 10 से 15 अप्रैल के बीच जारी करेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के एक वेबिनार में सकलानी ने कहा कि ज्यादातर किताबें अभी प्रिंटिंग स्टेज में हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग में देरी की वजह से पाठ्यपुस्तकों की रिलीज शैक्षिक वर्ष के शुरुआती हफ्ते में टालनी पड़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।