Get App

NCERT Deemed University Status: तीन साल के इंतजार के बाद डीम्ड यूनिवर्सिटी बना एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय ने दी कैंपस खोलने और कोर्स चलाने की मंजूरी

NCERT Deemed University Status: सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एनसीईआरटी अब अपना खुद का कैंपस खोल सकेगा और कोर्स भी चला सकेगा। देश के इस प्रमुख शिक्षण संस्थान को तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आज शिक्षा मंत्रालय से डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 7:46 PM
NCERT Deemed University Status: तीन साल के इंतजार के बाद डीम्ड यूनिवर्सिटी बना एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय ने दी कैंपस खोलने और कोर्स चलाने की मंजूरी
सरकार ने एनसीईआरटी को कुछ सख्त शर्तों के साथ डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया है।

NCERT Deemed University Status: अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) विश्वविद्यालय की तरह अपने कोर्स शुरू कर सकेगा और अपने कैंपस खोल सकेगा। परिषद को यह ताकत तीन साल के लंबे अंतराल के बाद हासिल हुई है। केंद्र सरकार ने आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर एनसीईआरटी को “डीम्ड यूनिवर्सिटी” का दर्जा दे दिया। शुक्रवार को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी साझा की गई।

परिषद को ये दर्जा हासिल करने में तीन साल का समय लगा है। इसकी शुरुआत यूजीसी पोर्टल पर 2023 में किए एनसीईआरटी के आवेदन से हुई थी। इसके बाद अगस्त 2023 में एक 'लेटर ऑफ़ इंटेंट' जारी किया गया था। नवंबर 2025 में संस्थान ने एक अनुपालन रिपोर्ट (compliance report) पेश की थी, जिसे यूजीसी की विशेषज्ञ समिति ने स्वीकार कर लिया था। इस साल 30 जनवरी को हुई अपनी 595वीं बैठक के दौरान NCERT को दर्जा दे दिया गया।

शिक्षा मंत्रालय की और से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, केंद्र सरकार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत यह अधिकार प्राप्त है कि वह यूजीसी की सलाह पर, उच्च शिक्षा के किसी संस्थान को 'मानित विश्वविद्यालय' (Deemed to be University) घोषित कर सके। यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत, एनसीईआरटी को डीम्ड टु बी यूनिवर्सिटी का दर्ज दिया जाता है। एनसीईआरटी, अपने छह घटक इकाइयों के साथ,एक 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' होगा।

छह संस्थानों को नया स्टेटस मिला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें