NCERT की बड़ी रेड! गाजियाबाद से जब्त कीं 32,000 नकली किताबें

छापेमारी के दौरान अलग-अलग कक्षाओं और विषयों की लगभग 32,000 नकली NCERT किताबें जब्त की गई हैं। इसके अलावा, पुलिस ने दो बड़ी प्रिंटिंग मशीनें, एल्युमीनियम की प्लेटें और भारी मात्रा में कागज और स्याही भी बरामद की है, जिससे पता चलता है कि यहाँ बहुत बड़े स्तर पर यह अवैध काम चल रहा था

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 5:41 PM
Story continues below Advertisement
NCERT की बड़ी रेड! गाजियाबाद से जब्त की 32,000 नकली किताबें

NCERT और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मिलकर नकली (पायरेटेड) किताबों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। गाजियाबाद के लोनी स्थित जवली गांव में एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध किताबें बरामद की हैं।

छापेमारी के दौरान अलग-अलग कक्षाओं और विषयों की लगभग 32,000 नकली NCERT किताबें जब्त की गई हैं। इसके अलावा, पुलिस ने दो बड़ी प्रिंटिंग मशीनें, एल्युमीनियम की प्लेटें और भारी मात्रा में कागज और स्याही भी बरामद की है, जिससे पता चलता है कि यहाँ बहुत बड़े स्तर पर यह अवैध काम चल रहा था।

कैसे हुई कार्रवाई?


यह छापा नवंबर 2025 में दर्ज हुई एक पुरानी FIR की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारा गया। इस कार्रवाई में NCERT के प्रकाशन विभाग के अधिकारी भी शामिल थे, जिन्होंने नकली किताबों की पहचान करने में पुलिस की मदद की।

NCERT ने स्पष्ट किया है कि किताबों की अवैध छपाई और बिक्री कानूनन अपराध है। ऐसी नकली किताबों में गलत जानकारी और खराब क्वालिटी का इस्तेमाल होता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है।

NCERT ने जनता से अपील की है कि वे किताबें केवल अधिकृत (Authorized) विक्रेताओं से ही खरीदें। अगर आपको कहीं भी नकली किताबें छपने या बिकने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या NCERT को इसकी सूचना दें।

Bihar Board Class 12th Admit Card Out: बीएसईबी ने जारी किया 12 वीं का एडमिट कार्ड, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।