NEET 2026 fee refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी 2026 की फीस रीफंड करने के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। 03 मई 2026 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) 2026 देने वाले परीक्षार्थी यहां अपनी बैंक डीटेल अपडेट कर सकते हैं। शुक्रवार देर रात शुरू हुआ पोर्टल 27 मई, 2026 को रात 11:50 बजे तक खुला रहेगा। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगइन कर अपनी डीटेल्स अपडेट कर सकते हैं। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके नीट-यूजी 2026 पंजीकरण पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
