JEE Advanced 2026: प्रोविजनल आंसर शीट से पहले जारी हुई रिस्पॉन्स शीट, छात्रों को ईमेल से भेजे गए रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट परीक्षार्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी गई है। इसके बाद एनटीए 25 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा और फिर फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाएगा।

अपडेटेड May 22, 2026 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
छात्रों को उनके रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स सीधे उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे गए हैं।

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को आईआईटी रुड़की की तरफ से उनकी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भेज दी गई है। यह जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। छात्रों को उनके रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स सीधे उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे गए हैं। इन्हें देखकर अब छात्र अपने दिए गए जवाबों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा। अब छात्रों को 25 मई को आने वाली प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा और फिर फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाएगा।

जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 17 मई 2026 को किया गया था। इसमें देशभर से करीब 1.75 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा के लिए 1.80 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जेईई एडवांस्ड को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। यह परीक्षा आईआईटी में दाखिले का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। आईआईटी रुड़की ने घोषणा के अनुसार, छात्रों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स 21 मई को शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे। लेकिन तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें बाद में छात्रों को भेजा गया।

क्या है रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट?

रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट वह डिटेल है जिसमें छात्र परीक्षा के दौरान दिए गए अपने उत्तर देख सकते हैं। इससे उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि उन्होंने कौन-कौन से सवालों के क्या जवाब दिए थे। अब छात्र इन रिस्पॉन्स का मिलान आधिकारिक प्रश्न पत्र और कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी संभावित उत्तरों से कर सकते हैं। इससे वे रिजल्ट से पहले अपने आने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

ईमेल के इनबॉक्स और स्पैम फोल्डर में जरूर करें चेक

आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शिट इस बार रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना ईमेल इनबॉक्स और स्पैम फोल्डर दोनों जरूर चेक करें। अगर किसी छात्र को ईमेल नहीं मिला है या डाउनलोड में परेशानी आ रही है, तो वह आईआईटी रुड़की से संपर्क कर सकता है। आईआईटी रुड़की ने परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद यानी 17 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पत्र जारी कर दिए थे


वेबसाइट पर भी है जानकारी

पिछले साल वेबसाइट से रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड करने में कई छात्रों को दिक्कत हुई थी। इसी वजह से इस बार पहले ईमेल के जरिए भेजने का फैसला लिया गया। हालांकि, इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है। वहां से डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

25 मई को जारी होगी प्रोविजनल आंसर की

आईआईटी रुड़की 25 मई 2026 को जेईई की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो वह तय समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेगा। इन आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी।

फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब आएगा?

छात्रों की आपत्तियों पर फैसला लेने के बाद आईआईटी रुड़की फाइनल आंसर की जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक फाइनल आंसर की 2 जून 2026 को जारी की जाएगी। इसके आधार पर जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

NTA New Rules For NEET UG Exam: परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी में एनटीए, उम्र सीमा और प्रयासों की संख्या हो सकती है सीमित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।