NEET PG 2025: NBEMS ने जारी किया 50% AIQ सीटों के लिए मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक

NBEMS ने ऐकडमिक ईयर 2025-26 के लिए के ऑल इंडिया 50% कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं। बता दें नीट पीजी का एग्जाम 3 अगस्त को आयोजित किया गया था और इसका रिजल्ट 19 अगस्त को जारी किया गया था

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
NEET PG 2025 का स्कोरकार्ड 5 सितंबर से डाउनलोड किया जा सकेगा

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने NEET PG 2025 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। NBEMS द्वारा जारी की गई ये लिस्ट ऐकडमिक ईयर 2025-26 के लिए एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, डीएनबी और डॉ. एनबी (सीधे छह वर्षीय) और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्सेज की 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए है। छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं।

NBEMS ने बताया कि NEET PG 2025 का स्कोरकार्ड 5 सितंबर से डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवार स्कोरकार्ड सिर्फ अगले छह महीने तक डाउनलोड कर पाएंगे, इसलिए समय पर इसे डाउनलोड करना जरूरी है। इसमें उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक, AIQ रैंक और कैटगरी वाइज रैंक जैसी अहम जानकारिया होंगी, जिनके आधार पर 50% ऑल इंडिया कोटा सीटों पर पात्रता तय होगी।

कौन-कौन हो हो सकता है काउंसलिंग में शामिल


NEET PG 2025 की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक, AIQ रैंक और कैटगरी वाइज रैंक शामिल हैं। केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने तय किए गए योग्यता अंक बराबर या उससे ज्यादा हासिल किए हों। खास बात यह है कि इस बार सभी कैटेगरी में कट-ऑफ स्कोर कम हुआ है, जिससे ज्यादा अभ्यर्थियों को पीजी मेडिकल सीट पाने का अवसर मिलेगा।

कैसे देखें अपना मेरिट लिस्ट

नीट पीजी का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर दिए गए पब्लिक नोटिस सेक्शन में रिजल्ट का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद खुलने वाली पीडीएफ में "क्लिक हियर टू व्यू रिजल्ट" का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट सामने आ जाएगी, जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।

NEET PG 2025 का एग्जाम 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया था। वहीं इसका रिजल्ट 19 अगस्त को जारी हुआ था। अब रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थी काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

JNVST Admission 2026-27: आवेदन की आखिरी तारीख कल, दिसंबर में पहले चरण की परीक्षा के लिए ऐसे भरें फॉर्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।