NEET PG 2026 Answer Key: नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पोस्टग्रेजुएट (PG) के लिए प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर आंसर की जारी की जाएगी। बता दें, सुप्रीम कोर्ट के 29 अप्रैल, 2025 के ऑर्डर के बाद नीट पीजी आंसर की जारी की जा रही है।
