NEET PG 2026 Edit Window: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) हर साल मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परास्नातक (PG) का आयोजन इस साल 30 अगस्त 2026 को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एनबीईएमएस ने पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए सेलेक्टिव एडिट विंडो आज से खोल दी है।
इस सुधार विंडो की मदद से आवेदक अपनी अपलोड की गई तस्वीर और दूसरे डॉक्यूमेंट्स में मौजूद किसी भी गलती को ठीक कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि करेक्शन विंडो की सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ वही उम्मीदवार कर सकते हैं जिन्हें एनबीईएमएस ने उनके एप्लीकेशन में कमी के बारे में बताया है। यह सुविधा 10 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए परीक्षार्थियों को फोटोग्राफ, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान को संशोधित कर बदलने या अपलोड करने की इजाजत होगी। ये बदलाव करने के लिए, कैंडिडेट्स को अपने नीट पीजी 2026 डैशबोर्ड में लॉग इन करना होगा और स्क्रूटनी टैब पर काम करना होगा। यहां उन्हें फॉर्म में मौजूद कमियों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
नीट पीजी 2026 आवेदन : इमेज कैसे ठीक करें
कैंडिडेट नीट पीजी एप्लीकेशन 2026 में इमेज ठीक करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :
आगे रिजेक्शन से बचने के लिए परीक्षार्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बदली हुई तस्वीर एनबीईएमएस द्वारा बताए गए स्पेसिफिकेशन्स को पूरा करती हों ताकि आगे रिजेक्शन से बचा जा सके।
इमेज करेक्शन विंडो के बाद आगे क्या?
सिलेक्टिव एडिट प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, एनबीईएमएस 11 अगस्त, 2026 को नीट पीजी 2026 टेस्ट सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। यह डॉक्यूमेंट कैंडिडेट को सिर्फ उस शहर के बारे में बताएगा जहां उन्हें एग्जामिनेशन सेंटर दिया गया है। स्टूडेंट्स की दी गई पसंद के आधार पर परीक्षा शहर का आवंटन किया जाएगा। यह एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी फाइनल एडमिट कार्ड में मिलेगी, जो एनबीईएमएस द्वारा 27 अगस्त, 2026 को जारी किया जाएगा। नीट पीजी 2026 परीक्षा की तारीख 30 अगस्त, 2026 है। ध्यान रखें कि एक बार जारी होने के बाद परीक्षा शहर या परीक्षा केंद्र बदलने का कोई प्रावधान नहीं होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से पहले सभी जरूरी ट्रैवल अरेंजमेंट कर लें ताकि वे एग्जाम दे सकें।